CG Vyapam Abkari Aarakshak Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक एडमिट कार्ड 2025 vyapamcg.cgstate.gov.in होने वाला है जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CG Vyapam Abkari Aarakshak Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार, यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस को फॉलो करके अपना छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए जुडु हुई अन्य सुचना निचे देख सकते है।

CG Vyapam Abkari Aarakshak Admit Card 2025

अपडेट सुचना के अनुसार बता दे की कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर आबकारी विभाग के अंतर्गत 200 रिक्तियों के लिए आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक)पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी करेगा, जिसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक यह भर्ती परीक्षा 27 जुलाई 2025 को पूरे राज्य में बोर्ड द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्र के अनुसार आयोजित करेगा।

CG Vyapam Abkari Aarakshak Admit Card 2025
CG Vyapam Abkari Aarakshak Admit Card 2025

छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक एडमिट कार्ड 2025 कब होगा जारी ?

सीजी व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 27 जुलाई को करने वाला है और इस परीक्षा के आज 21 जुलाई के दिन CG Abkari Admit Card 2025 जारी किया जा रहा है। जिसको देखने का लिंक यहां पर दे दिया गया है।

कैसे डाउनलोड करें सीजी आबकारी एडमिट कार्ड 2025

स्टेप 1. CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध, “एडमिट कार्ड” के टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नए खुले पेज पर दिख रहे ‘सीजी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब ब्लैंक फील्ड में अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका सीजी आबकारी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक एडमिट कार्ड 2025 इम्पोर्टेन्ट लिंक

एडमिट कार्ड लिंक – यहां से देखे

अन्य अपडेट न्यूज़ – क्लिक करे यहां पर

Leave a Comment